रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के कुशल मार्गदर्शन तथा सचिव रामजी लाल की देखरेख में पांच दिवसीय शिविर 5 दिसंबर तक डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई व स्कूल प्राचार्या अमिता सिंह द्वारा किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 120 जूनियर रेडक्रॉस विद्यार्थियों को मानव हितकारी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है ताकि भविष्य में यहीं जूनियर एक सुदृढ़ समाज के निर्माण का हिस्सा बन सकें और भारत देश विकसित हो सके। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कैंप निदेशक दलबीर सिंह ने बताया कि आज शिविर के दूसरे दिन का आरंभ रेडक्रॉस एवं प्रभु की प्रार्थना के साथ हुआ। उसके उपरांत रिसोर्स पर्सन मुकेश बंसल ने जल संरक्षण, वंदना शर्मा ने मोबाइल के दुष्प्रभाव, शर्मा चंद लाली द्वारा नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया गया।
रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चुघ द्वारा रेडक्रॉस की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। जिला नोडल कृष्ण कुक्कड़ ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 20 स्कूलों में 120 भाग ले रहे हैं इनमें से जो टीम प्रथम आएगी उसे कुरुक्षेत्र में 7 से 16 दिसंबर में होने वाले राज्य स्तरीय कैंप में भेजा जाएगा। मंच संचालन प्राथमिक सहायता प्रवक्ता अंजू रानी द्वारा किया गया। कैंप में रमेश कंबोज, अनिल इंदल, अंजू गांधी, ऋचा वर्मा, नरेश कुमार, विपिन, अंतू, सुदेश कुमारी, नीलम, बबीता रानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श
