-रेडक्रॉस सोसायटी के साथ जुडक़र मानवतावादी कार्यों को निस्वार्थ सेवा भावना से करने के लिए किया प्रेरित
रजत विजय रंगा,
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव सुनील कुमार के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस शिविर के तीसरे दिन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने सर जीन हैनरी डयूनाट के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है जो स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का सिद्धांत लेकर आगे बढ़ता है। शिविर के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसायटी के साथ जुडक़र मानवतावादी कार्यों को निस्वार्थ सेवा भावना से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी हमेशा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है। सचिव रामजी लाल ने कहा कि इस पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सकें। इस शिविर में जिला के 20 विद्यालयों से 100 विद्यार्थी और 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
शिविर के दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह ने प्रतिभागियों को रेडक्रॉस शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें निस्वार्थ एवं परोपकार के भाव के साथ स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता के संदेश के साथ आगे बढऩा चाहिए। इस अवसर पर योग अध्यापक सुरेन्द्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों को योगा के बारे में जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण विभाग से एडवोकेट बृजेश कुमार द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हेमंत कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न बिमारियों से बचाव व डॉ. नरेन्द्र द्वारा नशा से दूर रहने संबंधी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जेआरसी कृष्ण कुमार, अंजू रानी, रमेश कंबोज, अनिल इंदल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
