भीम प्रज्ञा न्यूज़.सीकर।
जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान में निर्माणाधीन 6 मंजिला प्रोजेक्ट त्रिलोक सिंह रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट भवन के निर्माण कार्यों में सहयोग के लिए जिले के अनेक समाज बंधुओं द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि दासा की ढाणी पूर्व सरपंच एडवोकेट सूरजभान सिंह जाखड़ ने संस्थान को एक लाख रुपए की सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल, के डी नेहरा, बनवारी लाल नेहरा, हरिराम मील, ओंकार मल मूड़, सुरेश थालोड़, सोहन बाजियां तथा समस्त कार्यकारिणी की ओर से संस्थान को आर्थिक राशि भेंट करने वाले भामाशाह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा धन्यवाद व आभार जताया गया।
