भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरि रहीं मुख्य अतिथि; पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। बुहाना उपखंड के ग्राम सांतोर में बुधवार को 10 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सीवर लाइन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस सीवर लाइन के निर्माण से गांव की एक प्रमुख और लंबे समय से लंबित आवश्यकता पूरी होने जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरि मौजूद रहीं, जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने की। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि ग्राम सांतोर के लोगों की यह मांग अब पूरी की जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि उनका लक्ष्य है कि गांवों में मजबूत सीवर व्यवस्था, बेहतर सड़कें और स्वच्छता अभियान को गति मिले, ताकि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हो सके। समाजसेवी वीर सिंह यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में किसान मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पूर्व प्रधान नीता यादव, पार्षद अजय चाहर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, महामंत्री प्रवीण चौधरी, फूलचंद यादव, समाजसेवी अमीलाल बोहरा, रसूलपुर सरपंच सुनित यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश खांदवा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया,सहीराम शिवसिंहपुरा पूर्व सरपंच पचेरी छोटी जसवंत यादव, और नव युवक मंडल सहित अनेक पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
