मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
अटेली क्षेत्र के गांव गणियार में एक बेटी का बनवारा घोड़ी पर निकाला गया। इस बेटी के जन्म होने पर भी माता-पिता ने 27 वर्ष पर खूब खुशिया मनायी थी। बेटी के पिता नरेश यादव पत्नी सरोज देवी ने अपनी बेटी को बेटे की तरह से उसको खूब पढ़ाया। लडक़ी के चाचा पीएसओं सतीश यादव ने बताया कि बेटी डा. भारती यादव को एमबीबीस के बाद एमडी करवा कर उसके विवाह पर परिवार ने खूब खुशिया मनायी गयी। बेटी के विवाह परिवार ने दहेज रहित किया लेकिन परिवार ने खूब खुशिया मना कर मान सम्मान के साथरेवाड़ी के तीन सेक्टर सुसराल में विदा किया। दूल्हा (लडक़ा) डा. हितेश स्पेशलिस्ट चिकित्सक है। लडक़ी के पिता ने नरेश यादव ने बताया कि बच्ची के जन्म के बाद ही पढ़ाने के साथ विवाह से पूर्व बनवारा घोडी पर बाजे-गाजे के साथ निकाला गया। विवाह में बेटी को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व विधायक सीताराम यादव, मनीष मितल, विकास चेयरमैन, नरेंद्र पपु सरपंच, युवा नेता शोमेश, जगत सिंह मास्टर, बाबू बनवारी लाल, विकास पीए, चेतन देव, जितेंद्र बोहरा, नेमीचंद मास्टर, मास्टर सुंदरलाल समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
