प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश दाधीच के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन; कबड्डी और रस्साकशी में सरोजिनी नायडू और महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप रहे विजेता
भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी/झुंझुनूं। इंडियन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित केकेएमएस कॉलेज बडाऊ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले खेलकूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ कर दिया गया है। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश दाधीच ने बताया कि छात्र और छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन इस सप्ताह के अंतर्गत किया जाता है। सप्ताह का शुभारंभ संस्थान के सचिव रघुवीर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें चेयरमैन सुनील बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रकाश दास स्वामी, सूर्य प्रकाश शर्मा, सुमन शेखावत और पूजा सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील बोहरा ने विद्यार्थियों को खेलकूद को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का महत्व समझाया। खेलकूद सप्ताह के पहले दिन मंगलवार को छात्रा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, कबड्डी प्रतियोगिता में सरोजिनी नायडू ग्रुप विजेता रहा, जबकि रस्सा कसी प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मी बाई ग्रुप विजेता बना। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में मटका फोड़ प्रतियोगिता में मोनिका यादव विजेता तथा एकता यादव उपविजेता रहीं। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में साक्षी गुर्जर विजेता और मोनिका यादव उपविजेता रहीं। तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता में सुमन गुर्जर की टीम विजेता व एकता की टीम उपविजेता रही। दौड़ प्रतियोगिता में सोनम गुर्जर विजेता और अलीशा बानो उपविजेता रहीं।
इस मौके पर कॉलेज के व्याख्याता मंजू शर्मा, दर्शन वर्मा, सोनू जांगिड़, सुरेंद्र मीणा, पूनम जांगिड़, सोनू कुमारी, प्रवेश शर्मा, मुकेश यादव, मनीषा जांगिड़, और सुरेंद्र सिंह सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
