भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। अजीतपुरा की प्रतिभाशाली छात्रा मोनिका पुत्री सुरेन्द्र व राजबाला ने आईआईटी कानपुर से बी.टेक पूर्ण कर प्रतिष्ठित कंपनी जेनपैक्ट में 17 लाख रुपये के पैकेज पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर लोहिया स्कूल ने गर्व व्यक्त करते हुए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया। संस्था निदेशक जगपाल सिंह यादव नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा संस्था सचिव प्रदीप नेहरा व चेयरपर्सन ममता नेहरा ने समारोह में मोनिका और उनके अभिभावकों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।संस्था चेयरमैन राम सिंह नेहरा ने कहा कि मोनिका की यह सफलता लोहिया स्कूल की उच्च स्तरीय शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। विद्यालय प्रधानाध्यापिका प्रमिला जी झाझड़िया इंग्लिश मीडियम प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे ने बताया कि विद्यालय वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को बड़े अवसरों तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। मोनिका ने भी अपने संबोधन में कहा कि उनकी सफलता की मजबूत नींव लोहिया स्कूल में रखी गई, जहाँ शिक्षकों ने हर कदम पर प्रेरित किया। मोनिका की इस उपलब्धि से अजीतपुरा गाँव और लोहिया स्कूल दोनों में खुशी और गर्व की लहर है। इस अवसर पर लोहियम कैरियर इंस्टिट्यूट की पूरी टीम, संदीप राव, ओम प्रकाश बरवड़, राजकुमार, सुरेश यादव, सुरेश भालोठिया सहित समस्त स्टाफ व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।
