-एक ही दिन में 5 कुख्यात आरोपी सलाखों के पीछे, अब तक 67 अपराधी गिरफ्तार
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ का प्रभाव लगातार दिखाई दे रहा है। अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस ने एक ही दिन में 5 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर एक और बड़ी सफलता अर्जित की है। अब तक “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” के दौरान हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, स्नैचिंग, अवैध हथियार रखने, संगठित अपराध सहित कई गंभीर धाराओं में शामिल कुल 67 आरोपियों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा है, जो लगातार दोहराए जाने वाले अपराधों में शामिल हैं तथा जिनका पूर्व में भी विस्तृत आपराधिक रिकॉर्ड है, फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत जिले में संगठित अपराध से जुड़े, बार-बार अपराध करने वाले तथा अवैध हथियार रखने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस ने सभी टीमों की सराहना करते हुए कहा कि “फतेहाबाद को अपराधमुक्त बनाना हमारा संकल्प है, और यह अभियान पूरी सख्ती के साथ आगे भी जारी रहेगा।”
