नई जिला कार्यकारिणी का गठन, अमन भिरड़ाना बने जिला अध्यक्ष
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद/टोहाना। ग्राम सचिव वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अमन भिरडाना को जिलाध्यक्ष, दिनेश शर्मा को उपाध्यक्ष, अमित कुमार को सिंगला उपाध्यक्ष, विजेंद्र डुडी को महासचिव, कृष्ण कुमार (टोहाना) को सचिव सह प्रवक्ता, विक्रम सिवाच को सहसचिव, राजेश खिचड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। नरेंद्र कुडू कुडू ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को और अधिक संगठित और सक्रिय बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम सचिवों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों की लड़ाई में एसोसिएशन लगातार मजबूती से कार्य करती रहेगी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया।
