स्वास्थ्य के अलावा क्षेत्र के आधाभूत ढ़ाचे में सुधार के लिए मंत्री आरती राव केे क्षेत्र में 7.42 करोड़ ने 4 नई सडक़ो की मंजूरी मिलने से अटेली के विकास मेें आाएगी तीव्रता-दिनेश जेलदार चेयरमैन
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
स्वास्थ्य मंत्री आरी राव के प्रयासों से अटेली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में तो सुधार हो ही रहा है, आधारभूत ढ़ाचें में सडक़े भी स्वीकृति मिल रही है। अटेली क्षेत्र के 7.42 करोड़ ने 4 नई सडक़ो की मंजूरी मिलना तथा आगामी छ: माह में इनका कार्य पूरा होना बड़ी उपलब्धि है। यह बात मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार ने जारी एक बयान में कही। चेयरमैन ने कहा कि धन्नौदा से सीहोर तथा सुंदरह से बवानिया तक की नई सडक़ो का निर्माण होगा। इस सडक़ के बनने से लिंक गांवों को लाभ मिलेगा। इन सडक़ों से दर्जनों गांवों का सुगम आवागमन होगा। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने महेंद्रगढ़ के 100 बैड अपग्रेड करने व नारनौल अस्पताल के दो साल से अटके अस्पताल के भवन का टेंडर हो चुका है। उनके मजबूत नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनता के प्रति संवेदनशीलता का परिणाम यह है कि मंत्री ने नियमों और परंपराओं के सीमित दायरे से बाहर निकलकर प्रदेश व जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंध के लिए अपनी उर्जा लगा रही है। स्वास्थ्य सेवा के साथ आधारभूत ढ़ाचों को सुदृढ करने में महत्वपूर्ण कदम तो उठा रही है इसके अलावा दूसरे कार्यो में भी चंडीगढ़ सचिवालय से क्षेत्र की फाइलों हो चला रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया है। अटेली क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रारंभ हो गई है जिससे लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा।
