खोज अभियान में प्रयासों के लिए खेतड़ी विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया का ग्रामीणों ने किया सम्मान
भीम प्रज्ञा न्यूज़ खेतड़ी।
पपुरना गांव के निशांत पुत्र बिरजू मेघवाल के सकुशल मिल जाने की सूचना से परिवार ही नहीं, पूरे गांव में राहत की लहर दौड़ गई। कई दिनों से लापता बालक की खोज में जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने खेतड़ी विधायक प्रत्याशी एवं समाजसेवी के संजय नगर ऑफिस में मनोज घुमरिया को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।
गुमशुदगी की सूचना मिलते ही मनोज घुमरिया ने लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहकर निशांत की खोज में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए जागरूक किया और आवश्यक कदम नहीं उठाए जाने पर ग्रामीणों के समर्थन से धरना–प्रदर्शन तक की चेतावनी दी। मनोज घुमारिया के प्रयासों के बाद पुलिस ने भी हाई अलर्ट करते हुए तलाश तेज की, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और निशांत सुरक्षित मिल गया।
सकुशल वापसी के बाद संजय नगर ऑफिस में आयोजित सम्मान समारोह में परिवार के सदस्य – जगदीश ठेकेदार, इंद्राज, फूलचंद, प्रकाश, रघुवीर, हेमराज, हुकुमचंद, नवीन कुमार, सीताराम, बिरजू, मुनी देवी, ऊषा कुमारी, भगवती देवी, पताशी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि कठिन समय में मनोज घुमरिया ने जिस संवेदनशीलता और निरंतरता के साथ समर्थन दिया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। ग्रामीणों ने साफा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की वजह से ही बालक निशांत आज सुरक्षित अपने घर लौट पाया है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मनोज घुमरिया की सामाजिक सक्रियता और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना की और कहा कि ऐसे युवाओं से समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
