सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। हाल ही में देहात जिला ओबीसी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त होने के उपलक्ष्य में श्री ओमप्रकाश सेन का सबसे पहला और भव्य स्वागत समारोह उनके निवास स्थान कृष्ण विहार कॉलोनी, बीकानेर के निवासियों द्वारा आयोजित किया गया। ओमप्रकाश सेन, जो मूल रूप से नायर बस्ती ग्राम पंचायत के निवासी हैं और वर्तमान में कृष्ण विहार कॉलोनी में रहते हैं, ने कॉलोनी निवासियों के इस स्नेहपूर्ण स्वागत पर भावुकता व्यक्त की।
कॉलोनी निवासियों को बताया ‘परिवार’
इस अवसर पर, नव-नियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने कहा, “आज सभी कृष्ण विहार कॉलोनी निवासियों ने मेरा भविष्य स्वागत किया, मैं कॉलोनी निवासियों का सदैव ऋणी रहूँगा। हमारी पार्टी द्वारा मुझे यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद सबसे पहला स्वागत समारोह मेरे अपने परिवार – मेरी कॉलोनी द्वारा किया गया। मैं इस परिवार को हमेशा अपने हृदय में रखूंगा।”
शोषितों की आवाज़ उठाने का लिया संकल्प.
श्री सेन ने अपने नए पद की जिम्मेदारी पर बात करते हुए जनसेवा का दृढ़ संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह पद आम आवाम, शोषित, पीड़ित, वंचित और पिछड़ों की आवाज उठाने के लिए दिया है, और वह इस जिम्मेदारी पर सौ प्रतिशत खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने एक बार पुनः सभी कॉलोनी निवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्वागत का सिलसिला जारी
अछंध्यक्ष बनने के बाद से ही, ओमप्रकाश सेन के निवास पर लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है, जहाँ विभिन्न संगठनों और शुभचिंतकों द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है।
