भीम प्रज्ञा.न्यूज. चिड़ावा। शिक्षा के क्षेत्र में शेखावाटी की अग्रणी संस्था एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया है। ‘सिल्वर जोन इंटरनेशनल ऑलम्पियाड 2025-26’ के घोषित परिणामों में विद्यालय की छात्रा पलक यादव ने राजस्थान में प्रथम स्थान (स्टेट रैंक-1) और जोन में तीसरी रैंक प्राप्त कर संस्थान की ‘टॉपर रहने की परंपरा’ को जीवंत रखा है। अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषयों पर आधारित इस नेशनल ऑलम्पियाड में एम.डी. ग्रुप के कुल 42 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। जिसमें गणित में रितिका, पलक यादव, याशु सोनी, आयुष और हेमंत कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सुमित, पलक डांगी, इशांत और आस्था को सिल्वर, जबकि मयंक, हेनु और सुहानी को ब्रोंज मेडल मिला। अंग्रेजी में लक्ष्य चौधरी, हिमांशु, मानवी और देवांश ने गोल्ड, जबकि पलक, सृष्टि और जिवितेश ने सिल्वर पदक जीते। आदित्य, तनीषा और सुहानी ब्रोंज मेडल विजेता रहे। विज्ञान में जहान खान, एलेक्स, शहनाज और रौनक ओला ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। अंकित, कनिष्का और रिया ने सिल्वर, तथा लक्ष्य, निकिता, हेमंत और मोक्ष ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। इस शानदार सफलता पर संस्थान के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सुनील कुमार डाँगी व समित डाँगी ने सरस्वती पूजन के साथ की।
चेयरमैन सुनील डाँगी ने कहा, “एम.डी.सी.एल. फाउंडेशन क्लासेज का एकमात्र उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को आधुनिक शिक्षा पद्धति और नवाचारों के जरिए IIT और NEET जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफल बनाकर डॉक्टर व इंजीनियर बनाना है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और स्पष्ट लक्ष्य के महत्व को समझाया। यह परिणाम एम.डी. ग्रुप की फाउंडेशन क्लासेज की गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। इस अवसर पर संस्थान के समस्त सदस्य उपस्थित रहे और विजयी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Beatmexico’s got a certain ring to it. Scoping this one out. Fingers crossed for some good times! Let’s go beatmexico!
Okay, bet188alternatif. Always good to have options. Hoping for a legit alternative. I’m giving it a spin bet188alternatif.
Bigbet1, now that’s a name that grabs attention! Gotta see if it lives up to the hype. Gonna check it out bigbet1!