रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराणा। 108 एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत PHC जाट बहरोड़ में संचालित एंबुलेंस का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण रीजनल मैनेजर रोनाल्ड रॉय एवं प्रोग्राम मैनेजर आशीष शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस में उपलब्ध मेडिकल उपकरणों, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, तकनीकी स्थिति तथा स्टाफ की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। जांच में सभी व्यवस्थाएं बेहद संतोषजनक और निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्टाफ की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवाओं में सेवाओं की गुणवत्ता और त्वरित रिस्पॉन्स बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आमजन के लिए जीवन रक्षक सेवा है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोनाल्ड रॉय, रीजनल मैनेजर, ने बताया कि भविष्य में ऐसे नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सके। आशीष शर्मा, प्रोग्राम मैनेजर, ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा की टीम हमेशा तैयार है और आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
