भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली। अटेली से सटे राजस्थान के बहरोड-कोटपूतली जिले के गांव विजय नगर में मेेघवाल जाति के लडक़े की निकासी को लेकर राजपुत जाति के कुछ लोग घोड़ी पर बैठने को लेकर विवाह वाले परिवार में भय बना हुआ है। अनुसूचित परिवार द्वारा घोड़ी पर नहीं बैठने को लेकर मांढ़ण थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने आपसी विवाद मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने पुलिस की तैनाती की हुई है। विजय नगर निवासी मनोज कुमार पुत्र किशन लाल ने बताया कि वह मेघवाल चमार जाति से संबंध रखता है। उसका विवाह 23 जनवरी को हरियाणा केे बलाना गांव में निश्चित हुआ है। उसके बड़े भाई सुरेंद्र ने दो दिन पहले घोड़ी पर बैठा कर बनवारा दिया था। गांव केे एक राजपूत व्यक्ति ने घोड़ी पर उतार कर विवाद कर दिया। उनके गांव में पुरानी पंरम्परा है कि अनुसूचित जाति केे परिवार को घोड़ी पर निकासी नहीं निकालने दी जाती है। अगर कोई एससी युवा घोड़ी पर बैठ कर निकासी या बनवारा निकालता है तो कुछ राजपूत बिरादरी के लोग अपनी शान के खिलाफ समझते है। मांढ़णा थाना प्रभारी ने बताया कि मेघवाल जाति के दुल्हे का निकासी व बनवारा अगर परिवार घोड़ी पर निकलना चाहेगा तो निकाला जाएगा। दूल्हे के भाई सुरेंद्र ने बताया कि फरवरी 2006 में उसके विवाह केे दौरान गांव में निकासी व बनवारा नहीं निकालने पर तीन थानों व डीएसपी की मौजूदगी में घोड़ी पर बैठाया गया था तथा तब निकासी निकली था। गांव के पढ़ लिखे राजपूत व कानून में विश्वास रखने वाले लोग तो हमारे साथ देते है लेकिन कुछ राजपूत जाति के लोग एससी के दुल्हे द्वारा घोड़ी पर गांव में निकासी निकालना अपनी शान के खिलाफ मानते है। पुलिस व प्रशासन से मांग है कि हमारी सुरक्षा करे।

VZ999 is a decent option, had a good run. I was impressed by the quick payouts. Not a huge selection of games, but hey, it’s reliable. Give it a look vz999
Alright, check out 9apisoph if you’re looking for something a bit different. Not my usual cup of tea, but someone might find it interesting. Have a look: 9apisoph
Gem79’s got a certain charm to it. Kinda reminds me of the old school spots. Not gonna lie, I had some fun here. Give it a whirl, might surprise ya. gem79