पार्षद हाटीला को मिली नई जिम्मेदारी
10 वर्षों से पार्टी में सक्रिय, संगठन में नई ऊर्जा का संचार
सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। बीकानेर कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता प्रफुल्ल हाटीला को जिला शहरअध्यक्ष (SC विभाग), कांग्रेस बीकानेर के पद पर नियुक्त किया है। हाटीला को पाबूबाड़ी, बीकानेर क्षेत्र से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रफुल्ल हाटीला पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और संगठन में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। उनके राजनीतिक अनुभव में शैक्षणिक राजनीति से लेकर स्थानीय शासन तक की महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल हैं। हाटीला महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे हैं। संगठन में उन्होंने पूर्व में जिला युवा उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया, और वर्ष 2025 में एनएसयूआई कांग्रेस प्रदेश महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त, वह कृषि विभाग (कृषि मंडी बीकानेर) में नगर पालिका सदस्य रहे हैं, और वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर पार्षद के पद पर कार्यरत हैं, जो स्थानीय स्तर पर उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। यह नियुक्ति प्राप्त होने पर, प्रफुल्ल हाटीला (मेघवाल) ने पार्टी नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी को मजबूत करने और समाज के लिए योगदान देने की उनकी प्रतिबद्धता को और बढ़ाएगी। हाटीला ने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा ममता भूपेश (पूर्व कैबिनेट मंत्री), प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस राजस्थान श्री गोविंद सिंह डोटासरा, और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सभी कांग्रेस अध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।
