भीम प्रज्ञा न्यूज़.जयपुर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामनिवास कुकणा शनिवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके राजकीय आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कुकणा ने पूर्व मुख्यमंत्री को बीकानेर क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बीकानेर की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति पर भी गहन चर्चा की और क्षेत्र के विकास तथा संगठन को मजबूत करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव रामनिवास कुकणा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुकणा ने इस महत्वपूर्ण चर्चा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
