रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना।
उपखंड के कांकर गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने और सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने श्मशान घाट की सीमेंट की बनी कुर्सी पर चादर ओढ़े एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच रविंद्र चौहान ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत रात के समय खुले स्थान पर सोने और कड़ाके की ठंड की वजह से हुई होगी। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान विजय मेघवाल, निवासी धारण (बावल), हरियाणा के रूप में हुई है। संभावना जताई जा रही है कि वह रात में यहां से गुजर रहा था और थकान या नींद आने पर श्मशान घाट में आराम करने बैठ गया, जहां ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई।
