भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमकाथाना।
छात्र संगठन एसएफआई ने शनिवार को शेखावाटी विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाओं की समय सारणी को संशोधन करवाने की मांग को लेकर कुलगुरु के नाम से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई नीम का थाना जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार नायक ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि अभी शेखावाटी विश्वविद्यालय ने स्नातक परीक्षाओं की टाइम टेबल जारी किया है उसमें स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा का टाइम सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक का रखा है। तो आज छात्र संगठन में एसएफआई इस बात का विरोध कर रहा है क्योंकि वर्तमान समय में ठंड बहुत भयंकर है और ऐसे में विद्यार्थी ग्रामीण परिवेश से चलकर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों तक रोजाना नहीं पहुंच सकते क्योंकि ग्रामीण परिवेश से यातायात की समस्या रहती है और एक तरफ ठंड इतनी ज्यादा है की जहां पर जिला कलेक्टर स्कूलों की तो ठंड की वजह से छुट्टी करते हैं और इधर कॉलेज वाले बच्चों को सुबह 8:00 बजे से परीक्षा देने को बोलते हैं 8:00 बजे से परीक्षा शुरू होने का मतलब है 7:30 बजे परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश बंद हो जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को 7:00 बजे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना पड़ेगा जो कि हर हाल में इस कड़ाके की ठंड में एक चुनौती से कम नहीं। दिनेश बबेरवाल पुर्व छात्रसंघ सचिव ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले प्रत्येक विद्यार्थी इतना सक्षम नहीं है कि वह अपने व्यक्तिगत साधन से परीक्षा देने पहुंच सके और सबसे खास समस्या लड़कियों के लिए है जब ऐसी हालत हो रखे हैं कि 11:00 तक कोहरा खत्म नहीं होता तो ऐसे में लड़कियां सुबह 5:00 बजे घर से कैसे निकल सकते हैं।
छात्र नेता रिहान कूरैशी ने बताया कि यह समस्या केवल राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी की ही नहीं है बल्कि शेखावाटी विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी महाविद्यालय के बच्चों की समस्या है तो जल्द से जल्द परीक्षा का समय है 10:00 बजे से शुरू किया जाए अन्यथा छात्र संगठन एसएफआई सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। इस दौरान मौजूद रहें दिनेश बबेरवाल पुर्व छात्रसंघ सचिव,इशिका प्रजापति, लक्ष्मी शेखावत, प्रियंका कुमावत, प्रज्ञा, रुखसार, पुष्पेंद्र सिंह,जानू ,सैनी, राहुल नायक, ललित कुमार, तेजपाल सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहें।
