भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग प्रदेश महामंत्री सन्मति हरकारा व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल के निर्देशानुसार प्रदेश युवा अध्यक्ष नितिन अग्रवाल व महामंत्री विनीत बंसल की सहमति से सीकर जिला चेयरमैन अमित चिरानिया व जिलाध्यक्ष अनिल तोदी की अभिशंशा से युवा प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज ने सीकर सामाजिक उत्साही कार्यकर्ता शुभम मोदी को युवा प्रदेश मंत्री पद पर मनोनयन किया गया है । मोदी के मनोनयन पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों, समर्थकों व अग्रवाल समाज के प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है। तथा राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
