सिंघाना में अन्नू कुरैशी इण्टरप्राईजेज टूर एंड ट्रेवल्स का शुभारंभ
भीम प्रज्ञा न्यूज़ सिंघाना।
नगरपालिका सिंघाना के बुहाना रोड स्थित बागड़ी मोटर्स के पास ‘अन्नू कुरैशी इण्टरप्राईजेज’ टूर एंड ट्रेवल्स कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहयोग एक पहल संस्थान के अध्यक्ष डीपी सैनी ने शिरकत की और फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुलीचन्द बागड़ी ने की।
उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि डीपी सैनी ने कहा कि क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती हैं। संस्थान के संचालक इरफ़ान खान ने बताया कि यहां कार बाजार के साथ-साथ 24 घंटे टूर एंड ट्रेवल्स और सेल्फ ड्राइव गाड़ियों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान आकाश जांगिड़, विजय चंदेल, रितिक, महेंद्र मीणा, नासिर कुरैशी, हंसराज सैनी, गुर्जर चीकू यादव, भोला गुर्जर, अभय, प्रदीप बागड़ी, प्रदीप सैनी, मुख्तियार कुरैशी, जमील कुरैशी, सोमवीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सोहेल खान,सूबेसिंह, रामुतार जांगिड़, बृजेश जंगिड, गजेंद्र जाट, सुशिया गुर्जर, रघुवीर सिंह, राजू गराटी, सुनील ईमित्र, विशाल भोदन, अभिषेक, आकाश सैनी, हिमांशु और राहुल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
