सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास निर्माण के लिए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। कौशल्या ,रूपाराम परिहार (अध्यापक) की पुत्री दीपिका का विवाह 30 नवंबर को उदयरामसर निवासी जीयाराम लेखाला (मेघवाल) के पुत्र श्यामसुंदर के साथ संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर रूपाराम परिहार ने बीकानेर स्थित डॉ. अम्बेडकर छात्रावास निर्माण में सहयोग हेतु 51 हजार का चेक संस्था सचिव सोहन लाल गोयल को सौंपा। चेक सौंपते हुए, गोयल ने समाज के लोगों से अपील की कि विवाह समारोह के उपरांत समाज के मंदिर, ब्राह्मण, गोधा (गौ) व कारु (सफाईकर्मी)के नाम से सहयोग राशि देने की जो परंपरा है, उसमें इस परंपरा के साथ-साथ छात्रावास हेतु सहयोग राशि भी समाज को देनी चाहिए।
इस संदर्भ में, खबर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के शिक्षा पर विचार को रेखांकित किया गया है, “शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है, अतः शिक्षा के दरवाजे प्रत्येक नागरिक के लिए खुले होने चाहिए तथा शिक्षा सस्ती से सस्ती हो ताकि निर्धन से निर्धन व्यक्ति भी शिक्षा प्राप्त कर सकें।” परिहार परिवार ने इसी बात को क्रियान्वित करने हेतु छात्रावास निर्माण में सहयोग किया। परिहार के परिजन बख्ताराम, पन्नाराम, जयनारायण, गणेशाराम, राधेश्याम परिहार व डॉ. सुशील कुमार मोयल इत्यादि ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। यह जानकारी सोहनलाल गोयल ने दी।
