भीम प्रज्ञा न्यूज़.सिमनी।
कैंब्रिज स्कूल सिमनी के विद्यार्थियों ने वर्ष 2025 की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता अर्जित कर विद्यालय, क्षेत्र एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा 2025 में कैंब्रिज स्कूल की होनहार छात्रा प्रिया पुत्री हरिकिशन, निवासी बडबर ने सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया। प्रिया न केवल इस कठिन परीक्षा में उत्तीर्ण हुईं, बल्कि वे अपने गांव की पहली चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव भी हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय कैंब्रिज स्कूल के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग को दिया। इसी क्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित परीक्षा में कैंब्रिज स्कूल की एक अन्य प्रतिभाशाली छात्रा दीपांशु पुत्री दिनेश कुमार, निवासी सागा ने भी सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त भारतीय लागत लेखाकार संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा 2025 में भी कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में नवदीप पुत्र संदीप कुमार निवासी बडबर, हिमांशु भाटी पुत्र सुरेंद्र कुमार भाटी निवासी सिंघाना, लोकेश पुत्र हरकेश निवासी कुहाड़वास
तथा कुशल अग्रवाल पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी सिंघाना ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों की सूची में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर कैंब्रिज शिक्षा समूह के निदेशक रहीश यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कैंब्रिज शिक्षा समूह का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तम, गुणवत्तापूर्ण और व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी आज शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। यह उपलब्धि अनुभवी शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त परिणाम है। संस्थान सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र जांगिड़ ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं कैंब्रिज शिक्षा समूह के चेयरमैन हरिकृष्ण यादव ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को इस स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों का आभार प्रकट किया। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Looking for the PHL63 sign in? Got you covered! Here’s the direct link to avoid scams: phl63 sign in. Play safe, everyone!
The download process of Awin is just so easy and quick I really like it. You can also test it here: tải awin
Heard some good things about wjslot pro, so I gave it a shot. Seems like they’ve got some cool features that the regular site doesnt have and I like that. Definitely worth a look if you’re a regular! check it: wjslot pro
A55game? What’s this all about? The name’s got me curious. Time to dive in and explore. Let’s see what kind of games they got! a55game
AAAAPH… Hmm, never heard of it before. Always up for trying something new. Let’s see what they are offering. Fingers crossed! aaaaph
IP88okvip, eh? VIP status, you say? Haha, alright, show me what you’ve got. Let’s see if it’s worth the hype. ip88okvip