आलोक भांडोरिया
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर लौटे इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। ऐसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जॉय बनर्जी एवं समस्त स्टाफ ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर प्रदान करता है। पदक विजेता विद्यार्थी इस प्रकार गोल्ड मेडल विजेता: रिहान सिंह (अंडर-14 नेटबॉल), अंश (अंडर-14 नेटबॉल), तेजस्वी यादव, हिमांशी,रिद्धिमा, ओज्स्वनी कौसिक, कनिष्ठा मलिक, चित्रा व हर्सिका (अंडर-14 गर्ल्स नेटबॉल), अद्विका शर्मा व अंजली (अंडर-17 गर्ल्स नेटबॉल) तुषार शर्मा (अंडर-17 ताइक्वांडो) एवं लावण्या (अंडर-19 गर्ल्स ताइक्वांडो) ब्रॉन्ज मेडल विजेता: पराग यादव (अंडर-17 नेटबॉल), हर्षित (अंडर-19 नेटबॉल)एवं वीर (अंडर-17 नेटबॉल)
इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
