6 से 8 तारीख तक मौलासर में है प्रतियोगिता, छात्रा वर्ग में मानवी टांक व छात्र वर्ग में सौरभ कस्वा कप्तान
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं। जिला वालीबॉल संघ झुंझुनूं की ओर से स्टेट वालीबॉल के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। छात्र व छात्रा वर्ग की जूनियर स्टेट प्रतियोगिता डीडवाना के मौलासर में 6 से 8 दिसम्बर तक खेली जाएगी। छात्रा वर्ग की टीम के लिए उदयपुरवाटी निवासी मानवी टांक को कप्तान नियुक्त किया गया है। साथ ही टीम के लिए मैनेजर अंशु ढेवा , कोच विद्याधर जाखड़ व नाहर सिंह को नियुक्त किया गया है। जिला वालीबॉल संघ के सचिव महावीर सिंह जाखड़ ने बताया कि टीम में मानवी टांक कप्तान के अलावा मोनू ढेवा , अंजू कुमारी , अर्पिता कुमारी , रितिका , सीमा कुमारी , सोनम खेरवा, यविका , हंसिका जांगिड़ , कुंजन , शिक्षा व स्नेहलता को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता के आधार पर नेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को चयन किया जाएगा। इसी प्रकार संघ ने जूनियर छात्र वर्ग के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में सौरभ कस्वा को कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सौरभ सिंह ,सजीत कुमार, सौरभ , अजय सिंह महला, अशोक नुनियाँ , अजय काला, ईशान शर्मा, रोबिन सिंह , आशीष कुमार, राघव व विनीत मांजू को शामिल किया है।
