व्यवस्था पर जताई प्रसन्नता, विधार्थियों से किया संवाद से कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए किया प्रेरित
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। झुंझुनूं के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर सेठों की कोठी से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास लक्षमनगढ का अवलोकन किया। प्रतिनिधि मंडल में समाजसेवी राधेश्याम सैनी, वरिष्ठ पार्षद प्रदीप सैनी, संतोष सैनी शिक्षाविद दिलीप सैनी ने छात्रावास प्रांगण पहुंच कर छात्रावास की व्यवस्था, निर्माण कार्य, गतिविधियां व योजना की जानकारी ली तथा छात्रावास की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी तथा छात्रावास निर्माण व विकास के लिए हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान प्रतिदिन मंडल ने छात्रावास के विधार्थियों से संवाद कर चर्चा परिचर्चा की तथा कड़ी, मेहनत, अनुशासन व लगन के साथ तैयारी कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रावास समिति के संयोजक सज्जन कुमार सैनी, फाइनेंस कंसल्टेंट झाबरमल माली, महामंत्री महेंद्र कुमार माली के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल का मोती माला व छात्रावास का दुपट्टा पहनाकर कर एवं छात्रावास का प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बाबूलाल सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी,उमेश कुमार सैनी, संदीप कुमार सैनी, मनीष कुमार सैनी, युवराज सैनी, अमित सैनी सहित छात्रावास के पदाधिकारी सदस्य व विधार्थी मौजूद थे।
