स्वेटर पाकर स्कूल के बच्चों के खिले चेहरे
भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़।
ग्राम सिंगोदडा में अवस्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिराम जी का मंदिर में पीईओ राकेश ढाका की अध्यक्षता में पूर्व शिक्षक परतूराम मानासी की स्मृति में स्वेटर वितरण किया गया।इस अवसर पर जाजोद बालिका के प्राचार्य रामचंद्र खीचड़,अलखपुरा गोदारान के प्राचार्य अशोक राव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्वेटर वितरण करने के उपलक्ष में भामाशाह रवि कड़वासरा मानासी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पीईओ राकेश ढाका ने स्वेटर वितरण करने वाले भामाशाह के पुनीत कार्य की प्रशंसा की तथा आगे भी इस प्रकार के पुनीत कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। संस्था प्रधान सरोज ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रियंका महला, सुलोचना ढाका, सुमित्रा राव, एसएमसी के अध्यक्ष मगाराम दानोदिया, संदीप दानोदिया, रमेश कुमार,गीता देवी, अंकित,राजेश कुमार, लक्ष्मण, सुनील कुमार, छोटी देवी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
