धरना संयोजक रामगोपाल बिश्नोई बोले: सरकार बीकानेर में दिल्ली जैसे हालात पैदा करने पर आमादा, गोचर भूमि पर सोलर प्लांट का करेंगे विरोध
सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति का नोखा दईया स्थित खेजड़ला रोही में चल रहा धरना बुधवार को 504वें दिन में प्रवेश कर गया, जबकि समिति का मुख्य धरना आज 139वें दिन भी जारी रहा। यह विरोध प्रदर्शन खेजड़ी और अन्य वनस्पतियों की कटाई तथा गोचर भूमि पर सोलर प्लांट लगाने की सरकारी नीतियों के विरोध में किया जा रहा है। धरना संयोजक रामगोपाल बिश्नोई ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दिल्ली के गंभीर प्रदूषण और खराब पर्यावरण हालात से कोई सबक नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खेजड़ियों व अन्य वनस्पतियों को कटवा कर सरकार बीकानेर में भी दिल्ली जैसे हालात पैदा करने पर आमादा है। बिश्नोई ने चेतावनी दी कि बीकानेर शहर की चारों तरफ की गोचर भूमि समाप्त कर, उसके बाद की परिधि में सोलर प्लांट लगाकर शहर को ‘भट्टी’ के रूप में परिवर्तित करने की सरकारी नीति का जोरदार विरोध किया जाएगा। बुधवार को धरने पर शिवदान मेघवाल, चौथाराम सीगड़, परताराम चौधरी, ताहिर खान, रामप्रताप वर्मा, गंगाबिशन सियाग, कॉमरेड मूलचन्द खत्री, रामदेव मेघवाल, मोखराम धायल, महेंद्र भादू, मेघराज रेगर, मूलचन्द जहांगीर, हनुमान काकड़, फारूक भाटी (पूर्व पार्षद), सत्यनारायण कुलड़िया, कमलकिशोर राठी, कैप्टन भाँवरलाल बिशनोई, लिछमण कस्वां, विशाल बिशनोई, राजवीर बिशनोई, रामप्रताप भादू, रामस्वरूप धायल, गंगाबिशन कहीर, गोपाल बेनीवाल, सुनील सैन, मोहरसिंह पचार, रामगोपाल मूण्ड, पीर अमीन शाह, हनुमाना राम बेनीवाल, एडवोकेट रक्षपाल बिशनोई, गोपालसिंह राजपुरोहित, गोपालदास, पूनमराम रिख, गोपाल सियाग पलाना, विजयपाल डेलू और गोपाल सियाग रासीसर सहित अनेक साथी मौजूद रहें।
