-भाजपा के दो पूर्व विधायकों व वर्तमान में राज्य सभा सांसद का भी शहर से डांगरा गांव तक जाने का यही रास्ता होने पर भी नगर परिषद प्रशासन सो रहा है कुंभ करणी नींद
-नगरपरिषद का स्ट्रीट लाइट रिपेयरिंग व नई लाईटें लगाने के ठेकेदार की लापरवाही की मुख्यमंत्री उड़न दस्ते से हो जांच
विजय रंगा(ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। टोहाना नगरपरिषद कैसे एसडीएम के आदेश के बाद भी स्ट्रीट लाइटें नहीं लगा रहा है यह बात आम जनता की समझ से परे प्रतीत होती लग रही है।आम जन का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण स्थान व व्यक्ति की भी अनदेखी हो रही है इस बात की मुख्यमंत्री विजिलेंस टीम द्वारा जांच होनी चाहिए। नगरपरिषद टोहाना के सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों एक हजार स्ट्रीट लाइटें अलग से खरीदी गई थी अब नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल से इस बाबत पूछा गया कि वो एक हजार स्ट्रीट लाइटें कहां गई तो चैयरमेन नरेश बंसल कोई संतुष्ट पूर्ण ज़बाब नहीं दे सके। नगर परिषद के विपक्षी पार्षद रामकुमार सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद टोहाना में कुछ भी व्यवस्थित नहीं है । चैयरमेन से लेकर हर कर्मचारी के कार्यकलाप की जांच होनी चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिल सके। नगर परिषद टोहाना के ज्यादातर कर्मचारी अपने दायित्व का सही निर्वाहन नहीं कर रहे हैं तथा आफिस के निर्धारित समय पर भी अपनी सीट से नदारद रहते हैं उधर नगर परिषद टोहाना के चेयरमैन नरेश बंसल का इन कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण तक नहीं है।आम जनता को छोटे मोटे काम के लिए भी नगर परिषद कार्यालय के की की बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। नगरपरिषद के चेयरमैन नरेश बंसल के अधीन उठे हर टैंडर में लापरवाही की जांच विशेष सीएम विजिलेंस टीम से हो ताकि जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब जनता के सामने आ सके।
