खेजड़ला रोही नोखा दईया के धरने को आज 501वां दिन है
सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। धरने पर बैठे पर्यावरण प्रेमी मिलन गहलोत ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरणीय होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सोलर नीति की समीक्षा होनी चाहिए,प्राणवायु देने वाली खेजड़ी की कटाई तुरन्त रोकनी चाहिए I गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बावजूद असंवेदनशील केन्द्र सरकार ने मानव मूल्यों की अनदेखी करते हुए दुषित पर्यावरण की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित नहीं की है। रविवार को धरने पर बैठे धरनार्थियों में पर्यावरणविद सज्जन कुमार बेनीवाल, रामगोपाल बिशनोई, अर्जुनराम कूकणा,हरिराम खीचड़, मिलन गहलोत, शिवदान मेघवाल, परताराम चौधरी, ताहिर खान, शरीफ समेजा, रामसिंह राहड़, रामप्रताप वर्मा, कॉमरेड मूलचन्द खत्री, रामदेव मेघवाल,गंगाबिशन सियाग, बुधराम सिगड़,सुभाष बिशनोई, श्यामसुन्दर पाणेचा, एड.सुखराम गोदारा,पूनमराम रिख, मालाराम सुथार, रामकिशन मेघवाल, अभिषेक बेनीवाल, स्वरूपसिंह राठौड़, रामाराम बिशनोई, राजाराम खीचड़,मिलन गहतोत, पट्टू प्रेमरतन जोशी, श्रवण कासनिया, महेन्द्र भादू, जयप्रकाश मेघवाल व माँगीलाल मेघवाल आदि मौजूद रहे।
