अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.रेवाड़ी@आलोक भांडोरिया
थाना रोहड़ाई पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव जीवड़ा निवासी पंकज उर्फ जानी व गांव पाल्हावास निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.85 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 17 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि थी की पंकज उर्फ जानी निवासी गांव जीवड़ा व सचिन निवासी गांव पाल्हावास नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करते है। जो वह अभी गांजा बेचने के लिए अपनी बाइक पर गांव पाल्हावास नहर के पास खड़े हुए है। जिस सूचना पर पुलिस ने तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम पंकज उर्फ जानी निवासी गांव जीवड़ा व सचिन निवासी गांव पाल्हावास बतलाया।
जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपियों के कब्जे से 17.85 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रोहड़ाई में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
