पूर्व सैनिक ने अपनी दादी की याद में गांव के शमशान घाट का प्रवेश द्वार तथा डीएसपी लालचंद की पत्नी ने अपने पति के स्मृति में मंदिर में कमरे का उद्घाटन किया
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
अटेली क्षेत्र के गांव तिगरा में सरकार के अलावा गांव के लोग अपने गांव को सुंदर व सार्वजनिक कार्य का निर्माण कर रहे है। मनोजी फौजी द्वारा अपने गांव में अपनी दादी की याद में शमशान घाट के प्रवेश द्वार का उद्घाटन रिटायर्ड कमांडेंट मोहर सिंह पुत्र स्व. रामजीलाल ने करवाया इसके अलावा बाबा रघुनाथ मंदिर प्रांगण में बने कमरे का उद्घाटन रिटायर्ड डीएसपी दिवंगत लालचंद की स्मृति में उनकी पत्नी शकुंतला देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएसपी की पत्नी शकुंतला देवी इस मौके पर भावुक हो गयी तथा कहा कि उसके पति ने पुलिस में सराहनीय कार्य के अलावा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर गांव तिगरा के अलावा आस-पास के गांवों अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अटेली विकास खंड से आये जेई राकेश कुमार ने फौजी के द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि रिटायर्ड फौजी मनोज कुमार आर्य समाज तिगरा का प्रधान भी है तथा सामाजिक कार्या में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है। इससे पहले उनके पूर्वजों ने भी अपनी कमाई का दान पीढ़ी दर पीढ़ी करते आ रहे हैं। फौजी मनोज कुमार ने बताया वह अपनी नेक कमाई से समाज व सार्वजनिक कार्यों पर 10 प्रतिशत राशि हर साल खर्च करते है। पौधरोपण में भी विशेष रूचि रखते है तथा अभी तक लगाये गये 152 पेड़ तैयार हो गये है,पेड़ों की जाली लगाते है। समारोह में इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह साणोली, रिटायर्ड थानेदार लाल सिंह, इंस्पेक्टर जगदीश, सूबेदार किशोरीलाल, राजेंद्र लांबा, पूर्व सरपंच धर्मबीर अटेली, राकेश पेंटर, रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट, मोहर सिंह, प्रदीप तिगरा, बाबूलाल, शेर सिंह, हरिराम आर्य, रामनारायण सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
