भीम प्रज्ञा न्यूज़.पिलान।
पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का बिजौली के ग्रामीण जनों की ओर से उनके विधायक आवास पर भव्य सम्मान किया गया। यह सम्मान बिजौली को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने में विधायक काला के प्रयासों की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। बिजौली से आए ग्रामीण जनों ने विधायक काला को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए उनके इस महत्त्वपूर्ण कदम की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में विधायक पितराम सिंह काला ने कहा कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई होती है। उन्होंने ज़ोर दिया कि बिजौली के नई ग्राम पंचायत बनने से अब गांव का विकास और भी अच्छी तरह से हो पाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि वह आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर सम्मान समारोह में सू० चन्दगीराम, छगन सिंह, जीवनसिंह, राजकुमार अग्रवाल, बजरंग सिंह, विजयसिंह, इन्दरसिंह पीपली, मोती लाल बाडेटिया, अनिल जांगिड़, सुभाष आमेरिया सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस नई उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
