शाकंभरी सकरायधाम धाम की विशाल चुनरी यात्रा में देश-विदेश से लेते हैं श्रद्धालु भाग
सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी। शहर में स्थित राजकीय महाविद्यालय की पास नवोडा कुआं पर सोमवार को महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता शाकंभरी की चुनरियों पर बूटी लगाने का कार्य किया।इस अवसर पर सांवरमल सैनी, गणेश सैनी ,मीरा देवी, केसरी देवी ,सुमित्रा देवी ,बनारसी देवी ,प्रियंका मीणा ममता सहित आदि थे। जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाकंभरी माता का प्राकट्य दिवस पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। 3 जनवरी को विशाल चुनरी यात्रा जमात में स्थित गणपति गार्डन से निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्ग , शाकंभरी गेट से होते हुए पैदल शाकंभरी तक जाएंगे। इस विशाल चुनरी यात्रा में दूर-दूर से हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल होंगे।
