भीम प्रज्ञा न्यूज.भोपालगढ़।
भोपालगढ़ क्षेत्र के पंचायत समिति स्तर की डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर रामदेव कालवा, उपाध्यक्ष पद पर नारायणराम मौसलपुरी एवं सचिव पद पर कैलाश सरगरा (सागर बाबू) को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का समिति सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में संस्था सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी। निर्वाचन के पश्चात अंबेडकर सभा भवन से बिजलीघर चौराहा, बस स्टैंड, इंदिरा सर्कल, अस्पताल होते हुए अंबेडकर सर्कल तक डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता नाचते-गाते उत्साह के साथ आगे बढ़े। अंबेडकर सर्कल पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं से नव-निर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस अवसर पर मंगलाराम दायमा, गिरधारीराम गर्ग, रामावतार बावरी (पूर्व अध्यक्ष), मदनलाल रैगर, छेनाराम मेहरा, भीखाराम जयपाल, बीरम राम नायक, खेताराम मेघवाल, बीरबल मौसलपुरी, सुनील दिवराया, गुमानराम बावरी, चुन्नीलाल दैय्या, संतोष बावरी, दिनेश, मनोहर खाण्डपा, सुरेंद्र मौसलपुरी, जीतू, सीताराम मौसलपुरी, नथु दिवराया, कमल मेहरा, शनि कटारिया, रमेश कटारिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
