– विधायक चंद्रप्रकाश ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में की शिरकत
– कार्यकर्ताओं का भाजपा के प्रति रोष देखकर स्पष्ट हो गया कि वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली मील का पत्थर साबित होगी : विधायक चंद्रप्रकाश
– नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महारैली में हरियाणा के हर मतदाता के हित की बात की : विधायक चंद्रप्रकाश
विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.हिसार/मंडी आदमपुर। विधायक चंद्रप्रकाश ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया। महारैली की सफलता देखकर चंद्रप्रकाश ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से जनता बुरी तरह आहत है इसलिए अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आदमपुर हलके सहित हिसार जिले से हजारों कार्यकर्ताओं ने महारैली में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना अधिक था कि सुबह गहरी धुंध के बीच मदीना टोल के पास अनगिनत गाडिय़ों में समर्थक पहुंच गए। यहां से विशाल काफिले के रूप में सभी कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का भाजपा के प्रति रोष देखकर स्पष्ट हो गया कि यह महारैली मील का पत्थर साबित होगी।
विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महारैली के माध्यम से हरियाणा के हर मतदाता के हित की बात की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग इस महारैली में काफी संख्या में पहुंचे हैं। इन्हें पता है कि इनका चुनाव चोरी कर लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि जनता को डरने की जरूरत नहीं है, हम आपके साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है जबकि चुनाव आयोग असत्य की लड़ाई में भाजपा का साथ दे रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खडग़े व कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी महारैली को संबोधित करके कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
रैली के उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए चंद्रप्रकाश ने महारैली की सफलता की बधाई दी और कहा कि वोट चोरी के लिए हरियाणावासी भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा छल, कपट व झूठ-फरेब की राजनीति कर रही है। बड़े-बड़े व झूठे दावे करके जनता को बरगलाना व वोट चोरी करना ही भाजपा की रणनीति है। ऐसे प्रपंचों से सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित तमाम प्रदेशवासियों में रोष व्याप्त है। गरीब, मजदूर, किसान व पिछड़ा वर्ग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के समक्ष भाजपा की सच्चाई आ चुकी है। अब जनता भाजपा सरकार से किसी भी दशा में मुक्ति चाहती है।
