भीम प्रज्ञा न्यूज़.झुंझुनूं।
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आवाम ग्रुप झुंझुनूं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आवाम ग्रुप के सदस्य इंद्राज सिंह भूरिया एवं जितेंद्र गर्वा ने बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर भवन में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में कल रविवार को सुबह 9:30 बजे अंबेडकर भवन के पास समाज कल्याण छात्रावास झुंझुनूं में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। रक्त संग्रहण का कार्य बीडीके ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान इंद्राज सिंह भूरिया, जितेंद्र गर्वा, डॉक्टर महेंद्र सानेल, अजय वर्मा, संदीप टंडन,सीताराम बास बुडाना, हरीश मालसर, सुरेश गर्वा, गगन, अमन, जितेश,लीलाक्षी, विशाखा उपस्थित रहे।
