सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में हाईकोर्ट द्वारा ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किए जाने को कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। कांग्रेसजन गांधी पार्क से म्यूजियम सर्किल होते हुए बीजेपी कार्यालय के सामने पुतला दहन के लिए रवाना हुए, लेकिन पन्नालाल बारूपाल की मूर्ति के पास पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक व खींचतान हुई। इसके बाद वहीं सड़क पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मोदी और शाह का पुतला दहन किया गया, जिससे माहौल गरमा गया। शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि माननीय अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अवैध और दुर्भावना से ग्रसित पाया है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि ईडी का यह मामला क्षेत्राधिकार से बाहर है और बिना एफआईआर के दर्ज शिकायत को खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य और संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी और किसी भी तरह के दबाव से डरने वाली नहीं है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने कहा कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सत्ता के दबाव में भी सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में पीएमएलए के तहत कोई अपराध बनता ही नहीं। यह पूरा मामला शुरू से ही राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित था, लेकिन अंततः सच की जीत हुई। उन्होंने कहा— “सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।”
श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कोर्ट द्वारा ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस का संज्ञान न लेना सत्य की जीत है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि प्रदर्शन को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, महिला कांग्रेस की शशिकला राठौड़ व शांति बेनिवाल, प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सांखला, महिला प्रदेश महासचिव नीरू चौधरी, निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी, एससी विभाग के पदाधिकारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष चेतना डोटासरा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर संघर्ष को और तेज करेगी।

Alright folks, giving Tdtcbet a try. Interface is clean and the game selection looks solid. Hopefully the payouts are too! Check it out here: tdtcbet