सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा एआईसीसी राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, अनुसंधानकर्ता एवं जनसम्पर्क समन्वयक के रूप में प्रशिक्षित कर कार्य अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बीकानेर में साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। रानी बाजार स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक व सम्भाग प्रभारी मीनाक्षी सेठी ज़ैदी ने बीकानेर सम्भाग से आए युवाओं के साथ ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार किए। मीनाक्षी सेठी ज़ैदी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदनकर्ताओं की संख्या काफी अधिक थी, जिनमें से एआईसीसी टेलेंट हंट कमेटी द्वारा संविधान व लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नए और ऊर्जावान चेहरों का चयन कर उनका मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देना, प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करना तथा मीडिया और जनसम्पर्क के लिए प्रशिक्षित प्रवक्ता व पैनलिस्ट तैयार करना है। चयनित युवाओं को पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनआवाज़ बनने का अवसर मिलेगा।
साक्षात्कार कार्यक्रम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं निर्णायक मण्डल सदस्य कर्नल शिशुपाल सिंह उपस्थित रहे। जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि कार्यक्रम में गजराज कंवर, नवनीत कौर, एड. सद्दाम हसैन, नितिन वत्सस, एड. रोहित कुमार कुमावत, कल्याणदान, एड. प्रमेन्द्र खीचड़, भीखाराम मेघवाल, शोभाराम सारण, अत्ता हुसैन कादरी, मुकेश कुमार गोदारा, यशु चाण्डक, यागेश मेघवाल, मेहाराम चौधरी, हंसराज, जयप्रकाश, सुरेन्द्र सिंह सूच, मूलाराम भादू, लालचन्द, रामेश्वर चावंरिया, पन्नालाल मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
