भीम प्रज्ञा न्यूज़.बुहाना। एकल ग्रामीण टूर्नामेंट के तहत बुहाना में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हुकुम सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता अरविंद (दिल्ली पुलिस) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कपिल, रोहित, महेंद्र, जितेन्द्र, आमिर, प्रदीप, नीतू एवं डॉ. प्रीत मौजूद रहें। शुभारंभ अवसर पर खेले गए उद्घाटन मैच में ठोठी और सुरेती की टीमों ने दमदार खेल दिखाया, जिसमें ठोठी की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के जोश ने पहले ही दिन प्रतियोगिता को खास बना दिया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। आगामी मुकाबलों को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
