भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ की ब्लाक कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। चुनाव पर्यवेक्षक उपेन्द्र शर्मा, कैलाश चंद्र वर्मा की देखरेख में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में आयोजित ब्लॉक कार्यकारिणी में महबूब अली को अध्यक्ष, रिछपाल सिंह खींचड़ को मंत्री, परमेश्वर लाल बेनीवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद भडिया व अरविंद भास्कर को उपाध्यक्ष, लक्ष्मीकांत शर्मा,शेशराज महला को संयुक्त मंत्री, सुरेंद्र पुनिया को संगठन मंत्री, अमित जोशी को विधि मंत्री,गौरव शर्मा को कार्यालय मंत्री, रामावतार फगेडिया को संयोजक, प्रेमसिंह डोटासरा, राजेंद्र नेण, देवीसिंह मूण्ड को संरक्षक सदस्य बनाया गया।
