भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान स्थित कामरेड त्रिलोक सिंह की समाधि स्थल पर 27वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि बुधवार समाधि स्थल पर संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल, पूर्व विधायक पेमाराम, सुरेश थालोड़ ,हरिराम मील, भगवान सहाय ढाका, सुभाष जाखड़,विजेंद्र ढाका, रुड सिंह महला, पन्नालाल, मंगल सिंह माडोता ,डॉक्टर युद्धवीर सिंह महला आदि ने कॉमरेड त्रिलोक सिंह को अपना आदर्श मान कर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कामरेड त्रिलोक सिंह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
