भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी नगर।
केंद्रीय विद्यालय खेतड़ी नगर में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य के. एल. मीना द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन के ध्येय वाक्य “तत् त्वं पूषन् अपावृणु” पर प्रकाश डालते हुए किया गया।प्राचार्य मीना ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न भागों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को समान, गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने केवीएस की शैक्षिक उपलब्धियों, नवाचारों तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन गीत, नृत्य, प्रेरणादायक भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सराहना के साथ देखा। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक मनोज कुमार वर्मा ने केवीएस की कार्यशैली एवं संगठनात्मक संरचना पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं शिक्षक विनोद कुमार मीना ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की अनुशासनात्मक एवं समग्र विकास पर आधारित शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के मूल्यों को आत्मसात करने तथा विद्यालय की प्रगति एवं गुणवत्ता शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Yo, Evotaya777’s where it’s at for some serious fun. I’ve been playing here for a while and always have a good time. Check out evotaya777, you might just get hooked!