भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी नगर।
केंद्रीय विद्यालय खेतड़ी नगर में सोमवार दोपहर 12:00 बजे वरिष्ठ अभिभावक दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन लाल सैनी रहें, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य के. एल. मीणा ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षिका डॉली भारती के निर्देशन में स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 5 की छात्रा योशिता द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात ‘बचपन’ शीर्षक से प्रस्तुत लघुनाटिका ने वरिष्ठ अभिभावकों को उनके बचपन की स्मृतियां ताजा कर दीं, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ अभिभावक दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य के. एल. मीणा ने अभिभावकों से बच्चों को पर्याप्त समय देने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे दादा-दादी से अपने मन की बातें सहज रूप से साझा करते हैं और दादा-दादी बच्चों को संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्य अतिथि मदन लाल सैनी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय प्रशासन को इस सराहनीय आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राथमिक शिक्षक विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्राथमिक शिक्षिकाएं कृतिका फागना एवं आरती ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक उम्मेद अली, विनोद मीणा, रवि कुमार, मनोज कुमार वर्मा, सी. आर. पालीवाल, नेहा मान, ओमप्रकाश, प्रकाश सोनी, नीतेश मलिक, अनिता, रेखा, ललिता, कृष्ण कुमावत, ब्रजेश, कृतिका विश्नोई, योगेश, विजेंद्र सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहें।

Yo, casinooxxo surprised me, actually! The gameplay is surprisingly good, and they have a decent variety of games. I’m not complaining! Well worth your time! Take a look at casinooxxo