कजाकिस्तान में ओपन यूरोपियन कप में किया शानदार प्रदर्शन
भीम प्रज्ञा न्यूज़.खेतड़ी।
खेतड़ी उपखंड के हरियाणा सीमावर्ती गांव गणेशपुरा के होनहार खिलाड़ी कुमार साहिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। साहिल ने अल्माटी (कजाकिस्तान) में आयोजित ओपन यूरोपियन कप (यूरोपियन स्ट्रांग जेनरेशन–5) में जूनियर वर्ग (20–23 वर्ष) के 75 किलोग्राम भार वर्ग में सिंगल लिफ्ट बेंच प्रेस (सॉफ्ट इक्विप्ड) स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साहिल के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सीमित संसाधनों के बावजूद साहिल ने कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो साहिल के पिता जितेंद्र यादव उर्फ बिट्टू गणेशपुरा में एलआईसी व जीआईसी एजेंट हैं। उनके दादा राजस्थान परिवहन विभाग से चालक पद से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में कृषि कार्य कर रहे हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। साहिल के बड़े भाई सौरव ने बीएससी नर्सिंग की है और वे इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंत कुंज (नई दिल्ली) में कार्यरत हैं। साहिल एवं उनके भाई सौरव ने कक्षा 10वीं व 12वीं की शिक्षा ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल, नारनौल से प्राप्त की। इसके बाद साहिल ने एमएटी यूनिवर्सिटी, जयपुर से फाइन आर्ट में स्नातक किया, जिसकी पढ़ाई हाल ही में पूर्ण हुई है। साहिल ने पावर लिफ्टिंग को जुनून की तरह अपनाया और बिना विशेष सुविधाओं के दिन-रात अभ्यास कर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया।उल्लेखनीय है कि साहिल ने इससे पहले नवंबर 2024 में रूस के मास्को में आयोजित WRPF वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता था। उस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों द्वारा साहिल का सम्मान किया गया था तथा नारनौल के सीएल फार्म हाउस से गणेशपुरा गांव तक रोड शो भी निकाला गया था। साहिल की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है। खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद केवल मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड जीतना यह साबित करता है कि मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

Is bb8casinologin on your radar? This seems to be a new online casino. If it is legit, then I’m checking it out! bb8casinologin