सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने एक सराहनीय नई पहल करते हुए रविवार को गांधी पार्क में ‘श्रमदान’ किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने इस नवाचार का नेतृत्व किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्क की साफ-सफाई की। अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने इस पहल के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि श्रमदान के माध्यम से बीकानेर कांग्रेस शहर अब हर सप्ताह एक महापुरुष के प्रतिमा स्थल पर जाकर साफ-सफाई करेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस जनों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान देना है। यह पहल शहर में स्वच्छता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में कांग्रेस कमेटी का एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। गांधी पार्क में किए गए इस श्रमदान और साफ-सफाई कार्य में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जाकिर हुसैन, सुमित कोचर, सुषमा बारूपाल, सहजाद भूट्टा, सिंवरी चौधरी, आशा स्वामी, सुरेन्द्र सिंह, अब्दुल रहमान लोदरा, विजय सिंह शेखावत, नितिन वत्सल, आजम खां, शलीन खां, अशोक कुमार, रईस अली, अली राजा, अभिषेक सिंह, राजेन्द्र पहाड़िया, हंसराज बिश्नोई, धनसुख आचार्य, भीखाराम मेघवाल, सोनू ईणखिया सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।
