भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। श्रीगंगानगर में आयोजित 15वीं पैरा ओलंपिक चैंपियनशिप 2025-26 में परमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिड़ावा के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी स्वर्णिम प्रदर्शन जारी रखा। खिलाड़ियों ने एक के बाद एक पदक जीतकर न केवल संस्थान, बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीवनी देवी ने कैटेगरी-42 शॉटपुट में स्वर्ण पदक (गोल्ड) हासिल किया। वहीं, राहुल भार्गव ने कैटेगरी-35 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।पदक तालिका को आगे बढ़ाते हुए कोशेंदर ने कैटेगरी-56 तस्तरी फेंक (डिस्कस थ्रो) में और उदित सैनी ने कैटेगरी-20 शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता। सुमन ने भी अपनी कैटेगरी में शानदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इनके अलावा देवेंद्र सिंह (कैटेगरी-54) और राजेश (कैटेगरी-42) ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में कांस्य पदक (ब्रोंज) जीतकर जिले की झोली भर दी।परमहंस दिव्यांग सेवा समिति के इन खिलाड़ियों की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने इन पैरा खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Gamebet3 is alright. Not the flashiest site, but it gets the job done. Decent odds, nothing too crazy. Worth a look if you’re shopping around. gamebet3