भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। चिड़ावा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को योग सत्र का आयोजन किया गया। वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए इस सत्र में स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक ने बताया संजीवनी
क्षेत्र के जाने-माने योग प्रशिक्षक रजनीकांत मिश्रा (लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, चिड़ावा) ने शिविरार्थियों को दैनिक जीवन में काम आने वाले और अत्यंत उपयोगी आसन करवाए। मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संजीवनी का रूप है, जो जीवन को संतुलित बनाता है। प्राचार्य डॉ. ऋचा कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और इससे होने वाले लाभों से अधिकतम लाभान्वित होने की प्रेरणा दी। इस योग सत्र के सफल आयोजन की व्यवस्थाएं NSS की दोनों इकाई प्रभारियों—इतिका जांगिड़ और अभिषेक सैनी—ने कुशलतापूर्वक संभाली।

Hey everyone, just wanted to say I’ve been checking out arinaplusreward and it’s got some interesting stuff. Definitely worth a look if you’re into this kind of thing. Check it out here: arinaplusreward