शिविर में युवाओं द्वारा 182 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित
भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस एवं राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन पखवाड़े के तहत चिड़ावा शहर के स्वामी विवेकानंद चौक स्थित हरिदास सेवा सदन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं का जोश और उत्साह देखने को मिला। शिविर में दर्जनों युवा बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दे रहे थे। शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाना है। रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करने के लिए मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया एवं शिविर आयोजक सुरेश भूकर प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर की सबसे बड़ी खासियत रही युवा रक्तदाता वरुण राय बिन्नी का 90वीं बार रक्तदान करना, जिससे उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया और अन्य युवाओं को प्रेरित किया। यह संदेश शिविर में हर तरफ गूंज रहा है।
यह शिविर न केवल मुख्यमंत्री के जन्मदिवस एवं सरकार के दो वर्ष के सफल कार्यकाल का उत्सव है, बल्कि रक्तदान की महत्ता को समाज में फैलाने का एक सराहनीय प्रयास भी साबित हो रहा है।
रक्तदान शिविर में डीएसएम ब्लड बैंक, पायल ब्लड बैंक की टीमों द्वारा रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सुनील भूकर, युवा उद्यमी दिनेश दाधीच, सरपंच प्रतिनिधि अनूप नेहरा, विकास कटेवा, मुकेश खंडेलवाल, रमेश स्वामी, युवा प्रवक्ता विकास पायल, दीपक नेहरा, विपुल अग्रवाल, निरंजन स्वामी ओजटू, राजेश सैनी, पृथ्वी राज शर्मा, संदीप कटेवा, वरुण राय बिन्नी, बिट्टू झाझडिया, सत्यवीर डांगी ओजटू, विजयपाल, राजेश वर्मा (सोनू ), मनीष धाबाई, अल्ताफ खान , मानसिंह मुरादपुरिया, निरंजन स्वामी, अशोक रंगरेज, राजेश वर्मा, राहुल चाहर बिट्टू, ,महेश वर्मा ,आकाश योगी, अभिषेक भूकर ,विक्की ठाकुर ,मनोज सैनी, शशि सैनी, कृष्ण सैनी , दीपक सैनी, रवि सैनी,जितेंद स्वामी, जयप्रकाश सैनी, चिंटू सैनी, दीपक सैनी, अंकित सैनी, प्रवीण सैनी, प्रिंस सैनी, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hey, heard about sv388ph. Is it any good for players in the Philippines? Anyone got the lowdown on this one? Give it a look: sv388ph