भीम प्रज्ञा न्यूज.चौमूं।
सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया। मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करूंगा और बार एसोसिएशन के चुनाव में मुझे संगठन के द्वारा बतोर सदस्य के रूप में चुना गया है, उसकी जिम्मेदारी बखूबी निभाऊंगा। यह बात दी बार एसोसिएशन चौमूं के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सदस्य के रूप में नव निर्वाचित हुए कुक्कू सेन का शहर के होली दरवाजा बाहर स्थित राजा कॉलोनी में रविवार को उनका कॉलोनीवासियों द्वारा माला एवं चुनरी का साफा पहनाकर सम्मान किया। सेवानिवृत्त लाइनमैन राजूलाल माली, रामदयाल नायक, सीताराम नायक, रतनलाल पापटवान, नीलकमल सैनी, वरिष्ठ अध्यापक डॉ. अरुण शर्मा, अरविंद भातरा, सतीश पापटवान, सुभाष हाटवाल, रवि सैनी, हेमेश सैनी, आर्यन देव सैनी ने नवनिर्वाचित सदस्य सेन का स्वागत किया।
